युवती से छेड़खानी करने वाले अज्ञात युवक को भूसे में सुई की तरह चितईपुर पुलिस ने किया तलाश कर गिरफ्तार

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की चितईपुर पुलिस ने एक युवती से छेड़खानी के मामले में अज्ञात युवक की तलाश भूसे में सूई के तर्ज पर करके उसका शिनाख्त कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। हिरासत में लिए गए युवक की शिनाख्त की पुष्टि पीडिता से होने के बाद मामले में सम्बंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

फालोअप कैमरे की निगरानी करते करते एक कैमरे में युवक का साफ़ चेहरा आया। जिसके बाद तफ्तीश के दरमियान युवक की शिनाख्त चाँदपुर निवासी शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई। आज शिवम् को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो घटना से अपनी संलिप्तता मना कर दिया। मगर जब पीडिता ने आकर उसकी शिनाख्त किया तो शिवम् ने अपनी ज़लील हरकत को पुलिस पुछ्ताछ में कबूल किया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











