ज्ञानवापी मस्जिद: नमाजियों की बढ़ी तायदात और जुते चप्पल रखने में होने वाली दिक्कत के मद्देनज़र रैक लेकर पहुचे नमाज़ी, प्रशासन ने रोका तो मौलाना बातिन ने जताया सख्त एतराज़, आधा दर्जन रैक गये मस्जिद के अन्दर

ईदुल अमीन
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में बढती नमाजियों की तायदात के वजह से जूते चप्पल रखने में हो रही दिक्कत को देखते हुवे आज नमाज़-ए-जुमा के वक्त काफी नमाज़ी लोहे की रैक लेकर ज्ञानवापी मस्जिद पहुच गए। जिसको देख प्रशासन सकते में आ गया। सुरक्षा में मुस्तैद खड़े पुलिसकर्मियों ने नमाजियों को रैक ले जाने से रोका और बातचीत का दौर शुरू हुआ।

आखिर प्रशासन ने बात बढती देखा तो इस मामले में उच्चाधिकारियों को जानकारी प्रदान किया। साथ ही मुफ़्ती बातिन नोमानी के एतराज़ के सम्बन्ध में बताया। मामला आला अधिकारियों के पास तक पहुंचा, तो मंथन के बाद आखिर एसीपी की अनुमति पर छह रैक को नमाजी भीतर लेकर गए। बाकि को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के नीचे रखवाया गया।











