आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सडक पर उतरी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, जमकर हुई फुट पेट्रोलिंग

ए जावेद
वाराणसी: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देशन पर आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सडको पर जमकर पेट्रोलिंग किया। इस दरमियान सभी एसीपी और थाना प्रभारी सडको पर पैदल गश्त करते हुवे नज़र आये।

आज इसी क्रम में शाम होते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सभी एसीपी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर पैदल गश्त करते हुवे दिखाई दिए। इस गश्त के दरमियाना आ जा रहे संदिग्धों को रोका और टोका भी गया।











