राजस्थान के कोटा में धार्मिक यात्रा के दरमियान हाईटेंशन तार से झंडा टकराने से 15 बच्चे झुलसे, एक की स्थिति गम्भीर

ईदुल अमीन
डेस्क: राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार से झंडा टकराने की वजह से पंद्रह बच्चे करंट की चपेट में आ गए हैं। करंट लगने से झुलसे बच्चों को कोटा के महाराणा भूपाल सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राजस्थान सरकार में मंत्री हीरा लाल नागर अस्पताल पहुंचे हैं।


उन्होंने बताया, ‘इनमें से एक बच्चा गंभीर है जो कि 100 फ़ीसद तक जल गया है। एक बच्चा 50 फीसद झुलसा हुआ है।’ एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों में 25 साल का एक युवक है। बाकी 14 साल से कम के हैं।











