वाराणसी: वारंटी अर्जुन चढ़ा भेलूपुर पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: भेलूपुर पुलिस के हत्थे कई दिनों से फरार चल रहा वारंटी अर्जुन आखिर पड़ ही गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने अपने हमराही सहित अर्जुन को बिहार के रोहतास जिला स्थित बोध्चातर ग्राम से नियमानुसार गिरफ्तार कर आज वाराणसी लेकर पहुचे। विधिक कार्यवाही कर वारंटी को अदालत में पेश किया गया।

इस मामले में दर्ज मुक़दमे में आरोपी अर्जुन के खिलाफ अदालत ने गैर ज़मानती वारंट जारी किया था। इसके बाद से अर्जुन फरार चल रहा था। अंततः खोजवा चौकी इंचार्ज ने अर्जुन के पैतृक निवास बिहार से उसे गिरफ्तार कर लिया।











