अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी संग शातिर वाहन चोर भोला चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: असलहा तस्कर और शातिर वाहन चोर साहबाज उर्फ भोला अवैध असलहे और चोरी की स्कूटी के साथ लंका पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त भोला विन्ध्याचल का निवासी है और उस पर विभिन्न जनपद में एक दर्जन अपराधिक मामले पहले भी पंजीकृत है। लंका पुलिस को यह सफलता भोगाबीर कालोनी से बीती रात प्राप्त हुई।

अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बिहार से 3000/- रुपये में तमंचा खरीदकर लाता है तथा यही वाराणसी मे ग्राहक की तलाश करके 6000 रुपये में बेच देता है। स्कूटी के बारे में पूछने पर बताया कि कुछ दिन पहले इस गाड़ी उसने मालवीय चौराहे के पास से चुराया था। आज इस गाड़ी को ही बेचने के लिए बिहार ले जाने वाला था कि पकड़ा गया।











