बोली प्रियंका गांधी ‘शहंशाह मोदी महलों में रहते है, वह किसानो और महिलाओं की मज़बूरी कैसे समझ पायेगे, वो मेरे भाई को शहजादा कहते है और वह 4 हज़ार किमी पैदल चला है, आम आवाम की दिक्कतों को समझता है’

आफताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को ‘शहजादा’ कहने पर प्रतिक्रिया दी है। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पीएम मोदी मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई 4,000 किमी पैदल चले, देश के लोगों से मिले और उनसे पूछा कि आपके जीवन में क्या समस्याएं हैं?’’

PM मोदी मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं।
मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई 4,000 किमी. पैदल चले, देश के लोगों से मिले और उनसे पूछा कि आपके जीवन में क्या समस्याएं हैं?
एक तरफ शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं। वह किसानों, महिलाओं की मजबूरी कैसे समझ पाएंगे?
नरेंद्र मोदी सत्ता… pic.twitter.com/OGoeVvgrMl
— Congress (@INCIndia) May 4, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार अमेठी की बजाय रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा था, ‘मैंने पहले ही दावा किया था कि शहजादे हार के डर की वजह से दूसरी सीट खोज रहे हैं।’











