संघर्षो के बाद सफलता: दालमंडी निवासी आदिल खान को अखिलेश यादव ने दिया युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पद की ज़िम्मेदारी, जारी हुआ बधाइयो का दौर
ईदुल अमीन
वाराणसी: संघर्षो के बाद सफलता का आनंद ही अलग होता है। ऐसा ही आनंद शायद समाजवादी नेता आदिल खान को इस वक्त मिल रहा होगा। राजनैतिक गतिविधियो के कारण दर्जनों मुक़दमे झेल चुके और कई बार जेल जा चुके आदिल खान को उनके संघर्षो की अंततः सफलता मिली है। जिसके बाद उनके चाहने वालो में हर्ष का माहोल है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर आदिल खान को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। कल देर रात आई इस खबर के बाद आदिल खान को बधाई देने वालों का ताँता लग गया है।
आज आदिल खान के इस नियुक्ति पर दालमंडी इलाके में कई कार्यक्रम आयोजित हुवे और उनके चाहने वालो और समाजवादियो ने उनको फुल मालाओं से लाद दिया।
बधाई देने वालो का कल रात से ही ताँता लगा हुआ है। आदिल खान ने इस सम्बन्ध में रब का शुक्र अदा करते हुवे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुवे कहा है कि उनके उम्मीदों पर मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा।
लोकसभा चुनावो को लेकर आदिल खान ने कहा कि ‘भाजपा की इस बार बिदाई निश्चित है। जनता इस सरकार और इसकी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। इंडिया गठबंधन इस चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। खुद बनारस में भाजपा के विधायको को अब जनता का विरोध झेलना पड़ रहा है। जनता परेशान हो चुकी है और अपने जवाब वह अपने मत से दे रही है।’
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..