बोले राहुल गाँधी ‘मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है, 4 जून को बनेगी “इंडिया गठबंधन” की सरकार और 15 अगस्त तक 30 लाख युवाओं को रोज़गार देने का काम शुरू हो जायेगा’

मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद 15 अगस्त तक भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोज़गार देने का काम शुरू हो जाएगा।

राहुल गांधी बोले, ‘बेरोज़गारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी ने आपको वादा किया था कि दो करोड़ लोगों को रोज़गार देंगे। झूठ बोला। गलत जीएसटी लागू की। नोटबंदी लाए। सारा काम अदानी जैसे लोगों के लिए किया है। हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है।’
बीजेपी इन चुनावों में एनडीए की 400 से ज़्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है। तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं और अभी चार चरण के चुनाव होने बाक़ी हैं। लोकसभा चुनाव का नतीजा चार जून को आएगा।











