पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर रहा था अजय, पिता विष्णुमोहन को मिली जानकारी तो कोर्ट से अपने बेटे को घसीटते हुवे लेकर गए थाने और कर दिया पुलिस के हवाले

प्रमोद कुमार
डेस्क: ओडिशा में अजय नाम का आदमी पहली पत्नी के रहते हुए कोर्ट में जाकर दूसरी शादी करने की कोशिश करना किसी और ने नहीं बल्कि अजय के बाप ने खुद भारी कर दिया। वह भी इस तरफ की अजय द्वारा दूसरी शादी की जा रही है इसकी जानकारी होने पर उसके पिता ने बिना देरी किए कोर्ट पहुंच बेटे को कोर्ट से घसीटते हुए थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

अजय सुबह घर से ये कहकर निकला था कि वो काम के लिए शहर जा रहा है। विष्णुमोहन अपने पोते और बहू के साथ अस्पताल में ही थे कि तभी उन्हें किसी के जरिये इस बारे में पता चला। इसके बाद विष्णुमोहन अपने पोते और बहू को घर पर छोड़कर कोर्ट जा पहुंचे और वहाँ से अपने बेटे को घसीटते हुए थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर लिखित में शिकायत भी दर्ज करवाई। अजय के साथ शादी कर रही महिला भी साथ ही थाने पहुंची। पुलिस ने अजय को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी।











