बोले इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय ‘बनारस वालो को 10 साल में सिर्फ झुनझुना मिला है’

शफी उस्मानी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय ने आज एक वार्ता के दरमियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर तंज़ कसे। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर बनारस को सिर्फ झुनझुना मिला है। जो विकास होना था नही हुआ है।

अजय राय ने कहा कि पिछले 10 साल में वाराणसी में लोगों को झुनझुना दिया गया। कहा कि जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। अजय राय ने कहा कि वाराणसी की जनता अब परिवर्तन के तरफ देख रही है। इस बार परिवर्तन हो रहा है।











