दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेल से ज़मानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने का वादा करके राजनीति में आए थे, वो अब हज़ारों करोड़ के घोटालों में जेल जा रहे हैं।’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की चार सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है।’











