विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशी अजय राय की गाडियों को प्रचार के दरमियाना रोक कर चला प्रशासन का तलाशी अभियान, बोले कांग्रेसी और सपाई ‘हार देख निराश भाजपा के इशारे पर डराना चाहता है प्रशासन’

शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखालिफ खड़े विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गाडियों की आज चुनाव प्रचार के दरमियान जिला प्रशासन द्वारा ज़बरदस्त तलाशी लिया गया। इस तलाशी के वक्त प्रत्याशी अजय राय खुद भी अपने वाहन में मौजूद थे। किसी वाहन में प्रशासन को कोई भी आपत्तिजनक सामान नही प्राप्त हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम अजय राय चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के क्रम में लोहता इलाके में गये थे। इस दरमियाना जब उनके वाहनों का काफिला लोहता करोता मार्ग से गुज़र रहा था तभी प्रशासन ने काफिला रुकवा कर उसमे चल रही गाडियों की ज़बरदस्त रूप से तलाशी लिया।













