इंडिया गठबंधन के लिए गेम चेंजर राज्य उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रियंका गाँधी ने दिया सन्देश, कहा ‘आप डरे नहीं, टिके रहे’, आवाम को कहा ‘शुक्रिया’

जैफ खान ‘समीर’
डेस्क: इंडिया ब्लॉक के लिए सबसे बड़ा गेमचेंजर राज्य उत्तर प्रदेश रहा। यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़े और 37 सीटों के साथ सपा सबसे बड़ी पार्टी राज्य में बन गई है। छह सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। राहुल गांधी रायबरेली से 3 लाख 90 हज़ार वोटों से जीते। अमेठी से किशोरी लाल ने 1.6 लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराया है।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।’ प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार किया था। वह चुनाव के दौरान कुछ दिनों तक यूपी में रहीं।











