लोकसभा स्पीकर चुनाव पर बोले संजय राऊत ‘अगर एनडीए के घटक दल का कोई लोकसभा स्पीकर नही हुआ तो पीएम मोदी सबसे पहले टीडीपी और नितीश की पार्टी तोड़ देंगे, वो जिसका नमक खाते है उसको खत्म कर देते है’

आफताब फारुकी
डेस्क: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, ‘लोकसभा स्पीकर की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई है।’ रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब 2019 और 2014 वाली स्थिति संसद में नहीं है। राहुल गांधी बोलते हैं कि हम चाहे तो सरकार कभी भी गिरा सकते हैं। इसका मतलब आप समझ जाइये। प्रधानमंत्री ने जो सरकार बनाई है वह स्टेबल नहीं है। कुछ भी हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘अगर चंद्र बाबू नायडू को ये पद नहीं मिलता और वो अपना उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो हम सब मिलकर इंडिया गठबंधन में बात करेंगे और कोशिश करेंगे पूरा इंडिया गठबंधन चंद्रबाबू के पीछे खड़ा रहे।’ आरएसएस और बीजेपी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने दस साल तक देश का जो नुकसान किया है उसमें आरएसएस भी जिम्मेदार है। अगर अब ये चूक सही करना चाहते हैं तो अच्छी बात है।’











