बोले आरजेडी नेता मनोज झा ‘भाजपा और आरएसएस के बीच पोजीशन की लड़ाई चल रही’

मो0 कुमेल
डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मनोज झा ने शनिवार को कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच पोजीशन की लड़ाई चल रही है।’ उन्होंने कहा, ‘देश को इसमें समय नहीं खपाना है। देश और विपक्ष को ये तय करना है।’

इस बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने भी इस पर टिप्पणी की है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा, ‘कौन गंभीरता से लेता है आरएसएस को, जब बोलने का समय था तब बोला होता तो सब गंभीरता से लेते। तब आप चुप रहे। सत्ता के मज़े आप भी लूट रहे थे।’











