उसरी चट्टी घटना में बृजेश सिंह के खिलाफ मुख्य गवाह 25 हज़ार का इनामियां सुरेन्द्र शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे, उसरी चट्टी घटना में मुख्तार की कथित रूप से गाड़ी चला रहा था

शहनवाज अहमद
गाजीपुर: थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुवे स्थानीय थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 23/2023 धारा 147/148/149/302 IPC व माजिस्ट्रेट सीजेएम गाजीपुर के यहां से जारी वारंट एवं धारा 82 सीआरपीसी के तहत 25000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सुरेन्द्र शर्मा उसरी चट्टी घटना का प्रमुख चश्मदीद गवाह भी बताया जाता है।

सुरेन्द्र शर्मा के अपराधिक इतिहास में कोतवाली मुहमदाबाद में 23/2023, धारा 147/148/149/302/34 IPC, 369/2021, धारा 120B/177/419/420/467/468/471/504 भादवि, और मुकदमा संख्या 287/2022, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद बाराबंकी पंजीकृत है।
बताया जाता है कि यह गिरफ्तारी उसरी चट्टी घटना में चल रही सुनवाई में मील का पत्थर साबित हो सकती है। उसरी चट्टी घटना में मुख्तार पर जानलेवा हमला हुआ था, इसका आरोप बृजेश सिह पर है। सुरेन्द्र शर्मा घटना के समय कथित रूप से मुख़्तार अंसारी की गाडी चला रहा था। इस मामले बताया जाता है कि वह मुख्य गवाह है।











