एमएलसी लाल बिहारी यादव से मिले युवा सपा नेता अदनान खान, किया नई सड़क दालमंडी की जन समस्याओं का तस्किरा

ए0 जावेद
वाराणसी: समाजवादी पार्टी द्वारा एमएलसी लाल बिहारी यादव को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति के बाद कल शुक्रवार को लाल बिहारी यादव का प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दरमियान उन्होंने शहर के सपा नेताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात कर संगठन के सम्बन्ध में वार्ता किया।

अदनान खान ने हमसे बात करते हुवे बताया कि जन समस्याओं के सम्बन्ध में एमएलसी लाल बिहारी यादव ने आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर से इन समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करेगे, अदनान खान ने कहा कि जन समस्याओं के सम्बन्ध में हमारे द्वारा हर स्तर प्रयास जारी रहेगा।











