चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया लोकसभा स्पीकर को प्रस्ताव

ईदुल अमीन
डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बारे में कहा, ‘कल हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में कई सारे आपत्तिजनक शब्द बोले। उन्होंने बहुत सारी ऐसी बातें कहीं जो मान्य नहीं हैं और उसे स्पीकर ने भी हटा दिया था।’

लोकसभा में मंगलवार को अनुराग ठाकुर के दिए भाषण की पीएम मोदी ने तारीफ़ की थी। इसी भाषण के दौरान अनुराग ठाकुर ने जाति का ज़िक्र किया था जिस पर विवाद हो रहा है। यही नही भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के द्वारा अनुराग ठाकुर के भाषण को सराहा जा रहा है। जबकि विपक्ष इस पर लगतार हमलावर है।











