बीआरएस ने राहुल गाँधी और मलिकार्जुन खरगे को पत्र लिख कर तेलंगाना के किसानो की फसल ऋण माफ़ी की किया मांग

आदिल अहमद
डेस्क: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखा है। के टी रामा राव की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से तेलंगाना में किसानों की फसल ऋण मांफी की मांग की गई है।

उन्होंने लिखा है कि विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दो लाख रुपये तक ऋण को माफ़ करने का वादा किया था। फसल ऋण माफी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2022 में जारी किए गए वारंगल रायतू डिक्लेरेशन का सबसे महत्वपूर्ण वादा था। हालांकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है।
हालांकि कांग्रेस की ओर शुरू किए फसल ऋण माफी के कार्य में सभी मानदंडों को पूरा करने के बावजूद बहुत अधिक संख्या में किसानों को बाहर रखा गया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे राज्य के किसानों के साथ धोखा किया गया है। बीआरएस पॉर्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए लड़ती रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उनकी आवाजों को सुना जाए।











