जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावो के लिए नेशनल कांफ्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं हेतु रोज़गार और 200 यूनिट बिजली फ्री का वायदा

निसार शाहीन शाह
डेस्क: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। बताते चले कि हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान किया है। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितम्बर, दूसरे चरण का 25 सितम्बर और तीसरे और आखिरी चरण मतदान 1 अक्तूबर को होगा। चार अक्तूबर को मतगणना होगी।

उन्होंने कहा कि ‘5 अगस्त 2019 के बाद बेरोज़गारी को कम करने की बातें हुईं, मगर उसमें कोई कमी नहीं आई। भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी हुई और युवाओं को नौकरी नहीं मिली। हम युवाओं से व्यापक वादे कर रहे हैं और बेरोज़गारी के मुद्दे को हल करेंगे।’ उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम पानी और बिजली के मुद्दे को भी हल करेंगे और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।’










