निगाहें टिकाये आप आसमान पर. कुछ ही देर में नज़र आएगा ‘सुपर ब्लू मून’

माही अंसारी
डेस्क: दुनियाभर के आसमान दुर्लभ खगोलीय घटना सुपरमून का इंतज़ार कर रहे हैं। भारत में ब्लू सुपरमून 19 अगस्त की रात से लेकर 20 अगस्त की सुबह तक दिख सकता है। ब्रिटेन में सुपरमून दिखने लगा है। हालांकि वहां इसका रंग लाल दिख रहा है। दरअसल उत्तरी अमेरिका के जंगलों में लगी आग का धुआं अटलांटिक को पार कर वहां पहुंच गया है। इससे सुपरमून लाल रंग का दिख रहा है।

‘सुपरमून’ शब्द खगोलशास्त्री रिचर्ड नोले ने 1979 में ईजाद किया था। सामान्य चंद्रमा की तुलना में सुपरमून लगभग 30 फ़ीसदी ज़्यादा चमकीला होता है और 14 फीसदी बड़ा दिखाई देता है। अब से कुछ देर बाद ही भारत में आसमान पर निगाहे उठा कर आप देखे इस खुबसूरत खगोलीय घटना को, जिसको देख कर आप भी कह उठेगे.., भाई वाह….!











