कोलकाता आरजी कर मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डाक्टर के रेप और मर्डर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ‘बस अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं…’

मो0 कुमेल
डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से रेप और बलात्कार मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है। वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से नौ अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। खून बह रहा था। शरीर में चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे।











