पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा एलान, कहा ‘बलात्कारियो को सजा-ए-मौत के लिए सरकार लाएगी बिल’

आफताब फारुकी
डेस्क: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के कथित रेप और मर्डर के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार बलात्कारियों को मौत की सजा दिलाने लिए बिल लाएगी।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के कथित रेप और हत्या मामले में लोगों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। मंगलवार को छात्रों ने राज्य सचिवालय यानी ‘नबान्न भवन’ तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था। इस विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प देखने को मिली थी।











