आम आदमी पार्टी का दावा ‘विधायक अमंतुल्लाह खान को ईडी ने लिया हिरासत में

माही अंसारी
डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसके विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने हिरासत में ले लिया है। आप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अमानतुल्लाह ख़ान गाड़ी में बैठते नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले सोमवार सुबह अमानतुल्लाह ख़ान ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ़्तार करने उनके घर पहुंची है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई थी।











