तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने के आरोप को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मलिकार्जुन खरगे ‘सब लोग श्रद्धा से जाते है, ऐसी धोखाधड़ी है तो अच्छी बात नही है’

आदिल अहमद
डेस्क: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाले लड्डू को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें जानवरों की चर्बी मिली हुई है। मामले को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसी धोखाधड़ी अच्छी बात नही है।

उन्होंने कहा था, ‘पिछली सरकार के दौरान तिरुमला लड्डू को बनाने में शुद्ध घी की बजाय जानवरों की चर्बी वाला घी इस्तेमाल किया जाता था।’ वहीं जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेतावाई वी सुब्बा रेड्डी ने इस आरोपों को ख़ारिज किया था।











