अयोध्या सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर अपहरण और मारपीट के आरोप में मामला हुआ दर्ज, बोली सपा ‘भाजपा मिल्कीपुर में हार के डर से बौखला गई है’

मो0 कुमेल
डेस्क: अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगा है। अजीत प्रसाद मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। अवधेश प्रसाद ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। अजीत प्रसाद के ख़िलाफ़ अयोध्या कोतवाली में रवि तिवारी नाम के एक शख्स ने शिकायत दी है।

पुलिस ने इस मामले में चार धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अजीत प्रसाद से इस मामले में संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद और अजीत के पिता अवधेश प्रसाद ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि ‘बीजेपी मिल्कीपुर में हार के डर से बौखलाई हुई है। इसलिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर ही मुक़दमा लिख दिया गया है। क्योंकि सपा वहां से जीत रही है।’











