वाराणसी: विशेश्वरगंज में बारिश के दरमियान ढहा जर्जर भवन, किरायदारी विवाद के कारण नही हो पा रही थी मरम्मत

शफी उस्मानी
वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज, पत्थर गली में गुरुवार सुबह एक पुराना जर्जर मकान बारिश के दौरान अचानक ढह गया। इस घटना में गली में खड़े दो-तीन वाहन मलबे में दब गए, हालांकि सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।

मकान की मरम्मत न हो पाने का मुख्य कारण वर्षों से चल रहा किरायेदारी विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले को प्रशासन के समक्ष उठाते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे जर्जर मकानों की मरम्मत हो, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।











