वाराणसी: नबी की शान में गुस्ताखी की शहर काजी ने किया निंदा, कल जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन

अजीत कुमार
वाराणसी। पैग़म्बरे इस्लाम (स.) की शान में गुस्ताख़ी की सदर शहर काजी व मुफ्ती-ए-बनारस अहले सुन्नत ने निंदा की है। एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यति नरसिम्हानन्द ने जो हरकत की है उसे कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता।

बताया गया कि प्रतिनिधि मंडल उपरोक्त तमाम लोगो के साथ 09 अक्टूबर को 10:45 बजे यति नरसिम्हानन्द सरस्वती (डासना देवी मन्दिर गाज़ियाबाद) के महन्त के द्वारा पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (स.) की शान में आपत्ति जनक टिप्पणी के विरोध में ज़िलाधिकारी, वाराणसी, व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट वाराणसी, को एक ज्ञापन देकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करेगा।











