रोडवेज कंडक्टर ने किया अज्ञात कारणों से खुदकुशी

शफी उस्मानी
वाराणसी: रोडवेज में कार्यरत युवक के द्वारा अज्ञात कारणों से लोकल ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया। मृतक कमलेश कुमार भारती (32) मिर्जापुर, कछवां, बोतवां, जमुआं का रहने वाला था। वह चार भाइयो में सबसे बड़ा था।

जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान हुई। घटना के बाद मां देवराजी देवी और पत्नी नेहा निगम बेसुध हो गईं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कमलेश दो-तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। पत्नी से उनका विवाद हुआ था। कमलेश को 10 साल की बिटिया अंशिका और 7 साल का बेटा अंशुमन हैं। कमलेश की नौकरी पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से लगी थी।











