हरियाणा और पंजाब चुनावो में करारी हार के बाद बसपा मुखिया मायावती ने समीक्षा करते हुवे कहा ‘हमारा वोट गठबंधन को ट्रांसफर होता है, मगर उनका हमको नही जाता, इसलिए अब….!’

तारिक खान
डेस्क: हरियाणा और पंजाब चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने एनडीए, बीजेपी, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक से गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि हमारा वोट गठबंधन दल को ट्रांसफर हो जाता है, मगर गठबंधन के दल का वोट हमको ट्रांसफर नही होता है।

उन्होंने कहा, ‘इसी संदर्भ में हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम व इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर आज हरियाणा व पंजाब की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया है जबकि भाजपा,एनडीए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी।’











