नही रहे काशी के पहले फुटबॉलर ‘नसीम इंडिया’, 1962 में जापान में किया था भारत का प्रतिनिधित्व

शफी उस्मानी
वाराणसी: काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम इंडिया का निधन हो गया। 74 वर्षीय नसीम ने दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नसीम काशी के पहले ऐसे फ़ुटबाल खिलाड़ी थे जो टीम इंडिया के लिए खेले थे।

इस्टर्न रेलवे में वह टीटी के तौर पर नौकरी करते थे। नसीम इंडिया के खेल से जुड़े रहे फुटबॉल कोच विनोद कनोजिया ने बताया कि बीती रात 1:30 बजे उनका इंतकाल घर पर ही हो गया। आज उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा नई सड़क स्थित मस्जिद लंगड़े हाफ़िज़ पर पढ़ी गई और सूरजकुंड स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर उनको दफीन किया गया।











