अपने परिवार से बिछड़े दर्शन करने आये गुजरात के बुज़ुर्ग, चेतगंज पुलिस के प्रयास से मिला बिछड़ा परिवार

ए0 जावेद
वाराणसी: गुजरात से दर्शन करने आये बुज़ुर्ग आज अपने परिवार से बिछड़ गए थे। दर्शन करके आते समय परिवार चेतगंज के आसपास बुज़ुर्ग से बिछड़ गया था। परेशान बुज़ुर्ग अपने परिजनों की खोज कर रहे थे। इसी दरमियान किसी ने इसकी जानकारी स्थानीय चेतगंज पुलिस को देते हुवे उन्हें चेतगंज थाने पहुचाया।

दूसरी तरफ परिजन उनकी तलाश में परेशान थे। पुलिस द्वारा परिजनों को तलाश करके बुज़ुर्ग को उनसे मिलवा कर उनके सुपुर्द कर दिया गया।











