लंका पुलिस ने लाखो की अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका पुलिस पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे से लाखो की अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरजीत पुत्र लाल सिंह लुधियाना जनपद के धमोर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा हुआ अवैध अफीम डोडा (छिलका) वजन 3.250 ग्राम बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बरी झारखण्ड से अवैध अफीम डोडा (छिलका) खरीद कर छिप छिपाकर कानपुर बेचने हेतु ले जा रहा था गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इन्स्पेक्टर लंका शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शुभम त्रिपाठी, रोशन, आलोक वर्मा, और प्रेमचन्द्र मौर्या शामिल थे।











