बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ग्यारहवा आरोपी अमित चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या के लिए मिली थी एक करोड़ की सुपारी, लारेंस का भाई अनमोल था शूटरो के टच में

ईदुल अमीन
डेस्क: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमित कुमार है। वो हरियाणा का रहने वाला है। दरअसल, पकड़े गए आरोपियों के बयानों के बाद पुलिस को अमित के बारे में क्लू मिला था, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि 3 संदिग्ध शूटरों ने मर्डर से पहले लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से बात की थी। ये बात स्नैपचैट के जरिए की गई थी। अनमोल आरोपियों से अमेरिका और कनाडा से कॉन्टैक्ट में था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
एक आरोपी ने बताया कि मर्डर के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे थे। आरोपी राम कनौजिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि सबसे पहले उसे ही NCP नेता की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था और उसने इसके लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। पुलिस ने कहा कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली थी, जिसे आरोपी को स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने भेजा था।











