प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

ए0 जावेद
वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कार्यालय के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। सुचना पर पहुची पुलिस मामले में जाँच कर रही है। आसपास के फुटेज की तलाश किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस सक्रिय हुई। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। एसीपी राजातालाब ने बताया कि मनोज सिंह का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन पुलिस घटना को संभावित जमीनी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।











