वाराणसी: फूलपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को निशुल्क हेलमेट और नियम पालन का संदेश

ए0 जावेद
वाराणसी: अभ्युदय सेवा समिति द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार और फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, जिससे उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा सके।












