झासी मेडिकल कालेज में आग लगने से 10 बच्चो की मौत पर बोले राहुल गाँधी ‘इस दुखद घटना की तुरंत जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही हो’, बोली प्रियंका गाँधी ‘शोक और सांत्वना के शब्द इस महाविपत्ति के समय व्यर्थ हैं’

आफताब फारुकी
डेस्क: झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत के मामले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। वही कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने कहा है कि शोक और सांत्वना के शब्द इस महाविपत्ति के समय व्यर्थ हैं, हम लोग इस मुश्किल परिस्थितियों में परिजनों और अभिभावकों के साथ है।


इस घटना पर यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान भी कर दिया है। वही केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये के आर्थिक सहायता की घोषणा किया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने झाँसी का दौरा किया है।











