मणिपुर हिंसा पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे ‘मणिपुर न तो एक है और न सेफ है’

फारुख हुसैन
डेस्क: मणिपुर में शनिवार को हुई हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को एक एक्स पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी आपकी डबल इंजन सरकार में ना मणिपुर एक है, ना मणिपुर सेफ़ है।’

मणिपुर में शुक्रवार को जिरीबाम में जिरी नदी में एक महिला और दो बच्चों के शव मिलने के बाद एक बार फ़िर से मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। हिंदुस्तान टाइम्स और इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस हिंसा में भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अलावा बीजेपी के कई नेताओं के आवास पर हमला करने की कोशिश भी की थी।











