दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा

तारिक खान
डेस्क: दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने मंत्री पद का इस्तीफ़ा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सौंपा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए गलहोत ने एक पत्र लिखा है और इसी पत्र में इस्तीफ़े की घोषणा की है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘अब यमुना नदी पहले से भी ज़्यादा प्रदूषित है। इसके अलावा कई शर्मनाक़ विवाद भी रहे हैं। जैसे कि शीशमहल विवाद जिसने आम आदमी पार्टी पर विश्वास करने वाले हर किसी के मन में संदेह पैदा कर दिया। एक दुखद बात यह भी है कि जनता के मुद्दों पर लड़ने के बजाय हम केवल राजनीतिक एजेंडे पर लड़ रहे हैं। अब यह साफ़ है कि अपना ज़्यादातर समय केंद्र सरकार से लड़ते हुए बिताने पर आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के सही विकास को आगे नहीं बढ़ा सकती।’
इस्तीफ़े पर उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना राजनीतिक करियर दिल्ली की जनता की सेवा की प्रतिबद्धता के साथ शुरू किया था और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। इसीलिए मुझे यह लगता है कि आम आदमी पार्टी से दूर होना ही आखिरी रास्ता है। मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना करता हूं।’











