संभल के शाही जामा मस्जिद प्रकरण पर बोली मायावती ‘आपाधापी में हुवे मस्जिद के सर्वे का सरकार और सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले’

आफताब फारुकी
डेस्क: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले की शाही जामा मस्जिद से जुड़े विवाद पर बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में सरकार और सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की। दरअसल सदियों पुरानी इस मस्जिद के हिंदू मंदिर होने का दावा कर अदालत में मंगलवार को वाद दायर किया गया था।

मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘यूपी के संभल ज़िले की शाही जामा मस्जिद को लेकर अचानक विवाद, सुनवाई और फिर उसके फौरन बाद आपाधापी में सर्वे की खबरें राष्ट्रीय चर्चा और मीडिया की सुर्खियों में हैं। लेकिन इस प्रकार सद्भाव और माहौल को बिगाड़ने का संज्ञान सरकार और सुप्रीम कोर्ट को भी ज़रूर लेना चाहिए।’











