भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे द्वारा मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र का जवाब देते हुवे हिंसा हेतु कांग्रेस की सरकार को ठहराया दोषी

तारिक खान
डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मणिपुर हिंसा को लेकर एक लेटर लिखा है। इससे पहले खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खत लिखकर मणिपुर में शांति लाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। नड्डा ने चिट्ठी में मणिपुर में जारी हिंसा के लिए कांग्रेस और पूर्व की यूपीए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 नवंबर को राष्ट्रपति के नाम पर खत लिखा था। खड़गे ने आरोप लगाया था कि मणिपुर में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। उन्होंने अपने ख़त में राष्ट्रपति से मणिपुर के हालात पर काबू पाने के लिए तुरंत हस्ताक्षेप की मांग की थी।











