संभल जामा मस्जिद प्रकरण में बोले ओवैसी ‘अदालत द्वारा बिना मस्जिद का पक्ष सुने आदेश पास करना गलत है’

निलोफर बानो
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। रविवार को मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव और हिंसा की घटना सामने आई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

ओवैसी ने कहा, ‘ये फ़ायरिंग नहीं बल्कि मर्डर है। जिस दिन कोर्ट में सुनवाई होती है उसी दिन आदेश पास हो जाता है। 1948 में बाबरी मस्जिद में भी यही हुआ था। जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त हैं उन्हें सस्पेंड करना चाहिए। एक हाई कोर्ट के मौजूदा जज से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए। ये सरासर ग़लत है। संभल में ज़ुल्म हो रहा है।’











