संभल हिंसा पर सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने किया पुलिस अधीक्षक के गिरफ़्तारी की मांग

संजय ठाकुर
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। इमरान मसूद ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘ज़िले के एसपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

बताते चले कि संभल में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई के पहले ही दिन स्थानीय सिविल कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करके सर्वे का आदेश पारित कर दिया। प्रशासन ने भी त्वरित रूप से इस आदेश पर पालन करते हुवे अदालत के आदेश से महज़ चंद घंटे के अन्दर ही सर्वे की कार्यवाही शुरू करवा दिया। बीते रविवार को दुबारा सर्वे हो रहा था जिसके दरमियाना हिंसा भड़क उठी।











