बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ‘चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने का अपना धर्म नही निभा रहा है’

आदिल अहमद
डेस्क: शुक्रवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के बाद पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के साथ हम अपना धर्म निभा रहे है। मगर चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने का अपना धर्म नही निभा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हरियाणा में हमने 20 सीटों को लेकर शिकायत की थी, इलेक्शन कमिशन ने हमें सुना पर हमारी शिकायतों को नज़रअंदाज़ कर दिया। आज सुबह हमारे तीन वरिष्ठ नेता नाना पटोले, रमेश चनितरा और मुकल वासनिक ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर इलेक्शन कमिशन को एक लंबा खत लिखा है। हम अपना धर्म निभा रहे हैं। लेकिन चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष चुनाव के अपने धर्म को निभाना चाहिए। आज की मीटिंग में भी कहा गया कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं चल रही है।’











