संभल जामा मस्जिद प्रकरण: जिला प्रशासन ने जिले में बाहरी लोगो के प्रवेश पर लगाया 10 दिसंबर तक पाबन्दी

ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। संभल के जिलाधिकारी (डीएम) ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन ने यह पाबन्दी ऐसे समय लगाया है जब विभिन्न राजनितिक दल संभल का दौरा करना चाहते है और उनका प्रतिनिधि मंडल संभल जाने वाला है।

उन्होंने कहा कि न्याय आयोग और प्रेस के लोग संभल जा रहे हैं, उनके जाने से कोई ख़तरा पैदा नहीं हो रहा है। लेकिन अगर वो चले जाएंगे तो अशांति पैदा हो जाएगी। सरकार जानबूझकर अपने सारे कार्यों पर पर्दा डालने के लिए उन्हें रोक रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा कि बीजेपी सरकार संभल हिंसा का सच छिपा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।











