अरे ये क्या ….? महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद के बीच एकनाथ शिंदे चल पड़े अपने गाँव और महायुती की बैठक हुई निरस्त

शफी उस्मानी
डेस्क: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच यह भी जानकारी आई है कि सरकार गठन के लिए होने वाली महायुति गठबंधन की बैठक कैंसिल हो गई है, वहीं एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए हैं। इस बैठक में सरकार गठन और कैबिनेट पोर्टफोलियो के बंटवारे पर बात होनी थी। ये बैठक किस कारण से निरस्त हुई है, यह बात निकल कर सामने नही आई है।

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इस बैठक में यह बात हुई कि महाराष्ट्र की नई सरकार में पावर-शेयरिंग फॉर्मूला क्या होगा। एकनाथ शिंदे ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया था। लेकिन अब अचानक से उनके गांव चले जाने से हलचल फिर बढ़ गई है। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि शिंदे कल शनिवार को वापस लौट आएंगे।











