कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा ‘हमारी शिकायत ईवीएम को लेकर नहीं बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया को लेकर है’

मो0 शरीफ
डेस्क: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव में उनकी जो शिकायतें हैं वो सिर्फ ईवीएम को लेकर नहीं हैं, उनकी शिकायतें पूरी चुनावी प्रक्रिया को लेकर है। महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग के आंकड़ों पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। इसका जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस को तीन दिसंबर को शाम पांच बजे मिलने का समय दिया है।

जयराम रमेश ने कहा, ‘हम इसलिए ये सवाल नहीं उठा रहे हैं क्योंकि हम महाराष्ट्र हारे हैं, ये बिल्कुल असंभव नतीजे हैं। कुछ लोग लिखते रहते हैं कि चुनाव के नतीजे के बाद इनको ज्ञान आता है, नतीजों से पहले इनको ज्ञान नहीं आता। महाराष्ट्र के नतीजे अद्भुत हैं, चौंका देने वाले हैं। इसलिए हमने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। हम ये कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं लगा रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया पर हमने सवाल उठाया है। ये हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा ख़तरा है।’











