महज़ 24 घंटे के अन्दर चोरी गए मोबाइल सहित शातिर चोर को लोहता पुलिस ने धर दबोचा

मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुवे कोटवा निवासी सलमान को गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त इसके पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चूका है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

बरामद मोबाइल अभियुक्त सलमान ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोबाइल चोरी का है जिसको मैंने रोहनियां रोड पर एक स्कूल के पास स्थित एक दुकान से चुराया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार यादव, रवि गोंड, हे0का0 प्रवीण कुमार, सत्यप्रकाश सिंह और अजीत कुमार शामिल थे।











