बिल्थरारोड (बलिया): असलहे के बल पर 70 हज़ार की लूट

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के सीयर-पशुहारी मार्ग पर बुधवार की प्रातः करीब 9 बजे असलहे की नोक पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से सत्तर हजार रुपए की लुट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि घटना को संदिग्ध मान कर पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी घटनास्थल पर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। जिले से एसओजी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक अभी मामला का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।











